पट्टीदारों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - 28 मार्च को चक सहाबुद्दीनपुर गांव में कुलदीप सिंह के परिवार के बीच बंटवारे को लेकर विवाद हुआ। विरोध करने पर हमलावरों ने मां और बहन की पिटाई की, दीवार ढहाई और सामान नष्ट किया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और घायलों का मेडिकल कराया है।

पट्टीदारों ने मां-बेटी को बेरहमी से पीटा

करारी थाना क्षेत्र के चक सहाबुद्दीनपुर गांव निवासी कुलदीप सिंह ने बताया कि 28 मार्च की सुबह पट्टीदार पारिवारिक बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर मां आशा देवी व बहन पिंकी की पिटाई की। हमलावरों ने दीवार ढहा दी। गृहस्थी का सामान भी नष्ट कर दिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी विनय यादव, उसके भाई मुकेश यादव, बहन विनीता देवी व परिवार की निशा देवी के खिलाफ केस दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया है। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।