सपा से पिता-पुत्र के नामांकन कर सबको चौंकाया
Kausambi News - गुरुवार को सपा से पुष्पेंद्र सरोज के बाद उनके पिता इंद्रजीत सरोज ने भी नामांकन किया। पिता-पुत्र के नामांकन करने से लोग हैरान रह...

गुरुवार को सपा से पुष्पेंद्र सरोज के बाद उनके पिता इंद्रजीत सरोज ने भी नामांकन किया। पिता-पुत्र के नामांकन करने से लोग हैरान रह गए। हालांकि बाद में खुद पूर्व मंत्री ने साफ किया कि एहतियातन नामांकन किया गया है। यदि बेटे का किसी कारणवश पर्चा खारिज होता है तो वह चुनाव लड़ेंगे, इसीलिए सपा से ही नामांकन किया गया है।
गुरुवार को धूमधाम के साथ सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया। उनके जुलूस के बाद पुष्पेंद्र के पिता इंद्रजीत सरोज भी नामांकन करने पहुंच गए। उन्होंने भी सपा से ही नामांकन किया। नामांकन कर जब वह बाहर आए तो लोग परेशान थे कि आखिर पिता-पुत्र दोनों में चुनाव कौन लड़ेगा। चर्चाओं ने जोर पकड़ा तो खुद इंद्रजीत सरोज ने ही मामले में सफाई दी। पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में विपक्षी दलों के प्रत्याशियों के पर्चे खारिज किए जा रहे हैं। गुजरात व एक अन्य प्रांत के दो प्रत्याशियों का नाम बताते हुए कहा कि जबरन उनका पर्चा निरस्त किया गया। इसको देखते हुए उन्होंने एहतियातन पर्चा दाखिल किया है। यदि बेटे का पर्चा निरस्त हुआ तो वह खुद चुनाव लड़ेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




