ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआज से होगा नामांकन, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

आज से होगा नामांकन, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कौशाम्बी में चौथे चरण में होगा। शनिवार से नामांकन शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। ब्लाकों के मुख्य द्वार की...

आज से होगा नामांकन, सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीFri, 16 Apr 2021 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

मंझनपुर। निज संवाददाता

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कौशाम्बी में चौथे चरण में होगा। शनिवार से नामांकन शुरू होगा। इसकी सभी तैयारियां हो चुकी हैं। ब्लाकों के मुख्य द्वार की बैरीकेडिंग की जा चुकी है। जिला पंचायत में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आवेदक और प्रस्तावक के अलावा नामांकन स्थल पर किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। कोरोना गाइड लाइन नियमों के तहत चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी।

पंचायत चुनाव के लिए शनिवार से नामांकन शुरू होगा। नामांकन के लिए आवेदक के अलावा प्रस्तावक ही अंदर जाएंगे। शुक्रवार की सुबह से ही नामांकन की तैयारियों के लिए इंतजाम शुरू हो गए थे। ब्लाक के मुख्य मार्ग की बैरीकेडिंग की जा चुकी है। मंझनपुर, सरसवां, सिराथू, कड़ा, नेवादा, कौशाम्बी, चायल, मूरतगंज में मुख्य द्वार की बैरीकेडिंग हो चुकी है। शनिवार की सुबह मुख्य द्वार पर पुलिस तैनात कर दी जाएगी। इसके बाद यहां से आवेदक और प्रत्याशियों को अनुमति दी जाएगी। जिला पंचायत के लिए भी सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। सुबह से ही पुलिस सक्रिय हो जाएगी। इस दौरान जुलूस निकालने वालों पर कार्रवाई होगी। जिला पंचायत सदस्य पद के आवेदक एक वाहन से आ सकते हैं। इसकी अनुमति मिली है। वह भी बैरीकेडिंग तक ही वाहन से पहुंचेंगे। इसके बाद उनको नामांकन स्थल तक पैदल जाना होगा। शाम को अधिकारियों ने नामांकन स्थल का निरीक्षण किया। जिला पंचायत सदस्य पद के नामांकन के लिए सुरक्षा के अलग से इंतजाम किए गए हैं। ओसा चौराहा और समदा चौराहा में भी बैरीकेडिंग की गई है। यहां से आवेदक के ही वाहन को अंदर आने की इजाजत होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें