12 स्कूली वाहनों का चलान, छह किए गए सीज

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर में स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ है। अधिकारियों ने पहले दिन एक दर्जन वाहनों का चालान किया और आधा दर्जन वाहनों को सीज कर दिया। बच्चों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक पहुँचाया गया। यह अभियान आरटीओ प्रयागराज के आदेश पर चलाया जा रहा है और आगे भी जारी रहेगा।

12 स्कूली वाहनों का चलान, छह किए गए सीज

मंझनपुर, संवाददाता। नियम विरुद्ध तरीके से फर्राटा भरने वाले स्कूली वाहनों के खिलाफ जिले के प्रवर्तन अधिकारियों ने अभियान चला दिया है। बुधवार को पहले ही दिन करीब एक दर्जन वाहनों का चालान किया गया। आधा दर्जन सीज कर दिए गए। इनमें सवार बच्चों को दूसरे वाहनों से गंतव्य तक पहुंचाया गया।एआरटीओ तारकेश्वर मल्ल व पीटीओ संतोष तिवारी ने बताया कि अभियान चलाने का आदेश आरटीओ प्रयागराज ने दिया है। इसी के क्रम में बुधवार को सुबह ही पीटीओ टीम के साथ सड़क पर निकल पड़े। रोक-रोककर स्कूली वाहनों को चेक किया। बताया कि कागजों में कमी आदि मिलने पर 12 वाहनों का चालान कर दिया गया।

जबकि, छह वाहन सीज करते हुए विभिन्न थानों में खड़े करा दिए गए। बताया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।