ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीदहेज के लिए जान के दुश्मन बने ससुराली

दहेज के लिए जान के दुश्मन बने ससुराली

कौशाम्बी के सड़वा गांव में ब्याही युवती को दहेज की खातिर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता...

दहेज के लिए जान के दुश्मन बने ससुराली
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीWed, 24 Apr 2019 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

कौशाम्बी के सड़वा गांव में ब्याही युवती को दहेज की खातिर ससुरालियों ने पीटकर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर मंगलवार को चरवा पुलिस ने दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

चरवा के बाबा तारा गांव की अनीता देवी की शादी दो साल पहले कौशाम्बी के सड़वा गांव में प्रमोद कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से नकदी व बाइक लाने की जिद कर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ससुरालियों का हर जुल्म सहन करती रही। मांग पूरी नहीं होने पर दो महीने पहले उसे पीटते हुए घर से निकाल दिया। बताया कि दोनों परिवार के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर, ससुराली साथ ले जाने के लिए राजी नहीं हुए। इलाकाई पुलिस से भी शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई। अदालत के आदेश पर मंगलवार को चरवा पुलिस ने आरोपित पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें