दिव्यांगता कार्यक्रमों के संचालन के लिए करें आवेदन
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए आवेदन मांगे हैं। इनमें अर्लीइण्टरवेंशन, डे-केयर, विशेष विद्यालय और कौशल विकास शामिल हैं। इच्छुक संस्थाएं 25 मई तक आवेदन पत्र प्रस्तुत करें।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास वर्मा ने दिव्यांगजनों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन करने के लिए संबंधित संस्थाओं से आवेदन मांगा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम के अधीन पंजीकृत गैर सरकारी स्वैच्छिक संस्थायें/ट्रस्ट द्वारा अर्लीइण्टरवेंशन सेण्टर, डे-केयर सेण्टर/प्री-प्राइमरी स्कूल, प्राइमरी स्कूल स्तर के विशेष विद्यालयों का संचालन, जूनियर हाईस्कूल स्तर तक के विद्यालयों का संचालन, हाईस्कूल स्तर तक के विशेष विद्यालयों का संचालन किया जाना है। इसके अलावा कौशल विकास (अधिकतम 04 ट्रेड तथा न्यूनतम 02 ट्रेड) एवं पाठ्य सामग्री विकास एवं पुस्तकालयों के संचालन भी शामिल है। इसमें सहायता अनुदान देते हुए योजना के क्रियान्वयन के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये है।
इच्छुक पंजीकृत स्वैच्छिक संस्था/ट्रस्ट इन परियोजनाओं/कार्यक्रमों के संचालन के लिए निर्धारित आवेदन पत्र पूर्ण कर हार्डकापी दो प्रतियों में 25 मई तक उनके कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


