पांचवीं की छात्रा साक्षी बनीं एक दिन की प्रधानाध्यापक
Kausambi News - नगर पालिका परिषद मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय ओसा प्रथम में कक्षा पांच की छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाध्यापक बनाया गया। साक्षी ने विद्यालय की गतिविधियों का संचालन किया और इस अनुभव से बेहद...

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के प्राथमिक विद्यालय ओसा प्रथम में मंगलवार को मिशन शक्ति-5 अन्तर्गत कक्षा पांच की छात्रा साक्षी को एक दिन की प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस दौरान साक्षी ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक की भूमिका बखूबी निभाया। प्राथमिक विद्यालय ओसा प्रथम में एक दिन की प्रधानाध्यापक बनी साक्षी ने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। इस अनुभव से साक्षी बेहद प्रसन्न नजर आईं। मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास और नेतृत्व कौशल में वृद्धि करने का मौका मिलता है।
प्रधानाध्यापक अजय कुमार सिंह ने साक्षी को एक दिन के प्रधानाध्यापक के रूप में नियुक्त किया और उनके मार्गदर्शन में विद्यालय की गतिविधियों को संचालन कराया। यह पहल छात्राओं को प्रेरित करने और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए एक अच्छा उदाहरण है। ऐसे कार्यक्रम छात्राओं का न केवल आत्मविश्वास बढ़ाते हैं बल्कि उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। साक्षी का यह अनुभव उनके भविष्य के लिए एक प्रेरणादायक पल होगा। साक्षी के प्रधानाध्यापक बनने पर किये गये कार्यों की विद्यालय के अन्य छात्राओं में दिनभर चर्चा रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




