बालिकाओं को साइकिल व पुस्तकें देकर किया गया उत्साहवर्धन

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - बीआरसी कड़ा क्षेत्र के शहजादपुर गांव में महिला सशक्तिकरण के तहत एक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 22 बालिकाओं को साइकिल और 50 छात्राओं को पुस्तक सेट वितरित किए गए। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रकाश सोनकर ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के विकास के लिए महत्वपूर्ण है।

बालिकाओं को साइकिल व पुस्तकें देकर किया गया उत्साहवर्धन

बीआरसी कड़ा क्षेत्र के शहजादपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बालिकाओं के लिए साइकिल व पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक शिव प्रकाश सोनकर ने मां सावित्री बाई फुले वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय अकबरपुर कानपुर देहात के प्रधानाचार्य डॉ. संजू सिंह तथा विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस संतोष कुमार रहे। अतिथियों ने मां सावित्री बाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि बेटियों की शिक्षा समाज के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में 22 बालिकाओं को साइकिल और 50 छात्राओं को पुस्तक सेट वितरित किए गए। आयोजक शिव प्रकाश सोनकर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, कोमल सिंह, पूजा मौर्या, पारसनाथ मौर्य, मनीष मौर्य सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, अभिभावक व छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सूरज सिंह कुशवाहा ने किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।