
मिशन शक्ति : केपीएस की प्र्रिंसपल बनीं अलीफा बानो
Kausambi News - मंझनपुर में कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत अलीफा बानो को एक दिन के लिए प्रिंसिपल बनाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और विद्यालय की गतिविधियों का...
मंझनपुर, संवाददाता। भरवारी स्थिति कौशाम्बी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार को एक प्रेरणादायक पहल की गई। विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा अलीफा बानो को एक दिन के लिए प्रिंसिपल बनाया गया। इस मौके पर अलीफा बानो प्रशासनिक व शैक्षणिक कार्यों का संचालन भी कराया। बुधवार की सुबह असेंबली में अलीफा बानो ने विद्यालय के विद्यार्थियों को संबोधित किया और कहा कि हर लड़की में आगे बढ़ने की अपार शक्ति है, बस आवश्यकता है उस शक्ति को पहचानने और सही दिशा में प्रयत्न करने की। उनके प्रेरक विचारों से विद्यालय का वातावरण आत्मविश्वास और उत्साह से भर उठा।

इसके बाद उन्होंने शिक्षकों की मीटिंग ली, जिसमें उन्होंने विद्यालय के अनुशासन, शिक्षण-प्रक्रिया और विद्यार्थियों की प्रगति पर चर्चा की। अलीफा बानो ने दिन भर विद्यालय की सभी कक्षाओं का निरीक्षण किया, विद्यार्थियों से संवाद किया और उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में लक्ष्य निर्धारण के महत्व को समझाया। विद्यालय प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की योग्यता को विकसित करना है, ताकि वे भविष्य में समाज में सशक्त भूमिका निभा सकें। संस्थान के चेयरमैन व पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मिशन शक्ति जैसी पहल छात्राओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाती है। अलीफा बानो ने आज जिस कुशलता से अपनी भूमिका निभाई, वह सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। डायरेक्टर सीमा पवार ने कहा कि अलीफा बानो ने जिस आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया, वह हमारे विद्यालय की शिक्षा की गुणवत्ता और छात्राओं की क्षमता का प्रमाण है। मिशन शक्ति जैसी पहल बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




