ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीगोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया

गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया

कोखराज थाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने और नारी उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया...

गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया गया
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीMon, 08 Mar 2021 10:41 PM
ऐप पर पढ़ें

भरवारी । हिन्दुस्तान संवाद

कोखराज थाना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण के लिए अभियान चलाने और नारी उत्थान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कुरान और वेदों के जानकार हयात उल्ला चतुर्वेदी ने कहा कि महिलाएं स्वयं अपनी प्रेरणा से आगे बढे़ं। महिलाओं को स्वयं अपनी प्रेरणा बनने और दूसरों को भी आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को स्वास्थ्य और शिक्षा के प्रति जागरूक रहने पर बल दिया। अब देश में महिलाओं को अपने अधिकारों का ज्ञान होने लगा है। बिना अधिकारों की जानकारी के कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। अधिकारों के साथ साथ उन्हें अपने कर्तव्यों का निर्वहन भी करना होगा। इस मौके पर कोखराज इन्स्पेक्टर प्रदीप कुमार राय, अध्यापक किरण बाजपेई, किरण मौर्य, पुष्पा रानी, साइना, ममता केशरवानी, प्रीति वैश्य आदि मौजूद रहीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें