चार पीएचसी व आठ सीएचसी पर इमरेंजसी सेवी शुरू

Mar 03, 2026 03:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - जिले के चार ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होली पर्व के दौरान इमरजेंसी सेवा शुरू कर दी गई है। यह सेवा गुरुवार रात तक जारी रहेगी, जिसमें चिकित्सक घायलों और बीमारियों का इलाज करेंगे। होली के दौरान खान-पान और रंगों से लोग बीमार हो जाते हैं, इसलिए यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

चार पीएचसी व आठ सीएचसी पर इमरेंजसी सेवी शुरू

जिले के ब्लॉक स्तरीय चार व आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मंगलवार से इमरजेंसी सेवा शुरू हो गई है। होली पर्व के मद्देनजर गुरुवार की रात तक यह सेवा जारी रहेगी। इस दौरान घायलों, आंख में परेशानी समेत सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। होली पर्व के दौरान शराब के नशे में हादसों के साथ-साथ खान-पान व रंग आदि पड़ने से लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को चिकित्सकों की जरूरत होती है। पर्व के दौरान अधिकतर अस्पतालों के चिकित्सक व कर्मचारी भी छुट्टी पर रहते हैं। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसके मद्देनजर डीएम डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने इमरजेंसी सेवा शुरू कर दिया है।

सीएमओ की माने तो जिले के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व चार ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर न केवल चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई है बल्कि इलाज की भी समुचित व्यवस्था करा दी गई है। ऐसे में पर्व के दौरान यदि किसी भी प्रकार की परेशानी होती है तो सम्बंधित नजदीकी प्राथमिक अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ ले सकते हैं। यह सेवा गुरुवार की रात तक जारी रहेगी। ------------- वर्जन- होली के दौरान खान-पान, दुर्घटनाओं व रंग आदि पड़ने के कारण लोग बीमार हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें इलाज मुहैया कराने के लिए चार ब्लॉक स्तरीय पीएचसी व आठ सीएचसी में इमरजेंसी सेवा लागू कर दी गई है। सभी जगहों पर संबंधित दवाओं का स्टाक उपलब्ध कराते हुए जांच भी की जा चुकी है। पर्व के दौरान किसी को इलाज के लिए भटकना नहीं होगा। -डॉ. संजय कुमार, सीएमओ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।