Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsElderly Man Dies After Being Hit by Train While Crossing Railway Line

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
संक्षेप:
Kausambi News - सैनी कोतवाली के अजुहा निवासी शारदा प्रसाद (60) अपनी बेटी की ससुराल टेकारी गए थे। मंगलवार सुबह शौच के लिए रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौत हो गई। परिजनों ने जब उन्हें नहीं...
Wed, 17 Sep 2025 03:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
सैनी कोतवाली के अजुहा निवासी शारदा प्रसाद (60) दो दिन पहले अपनी बेटी की ससुराल टेकारी, खागा, फतेहपुर गया था। मंगलवार की सुबह वह शौच के लिए रेलवे लाइन को पार कर रहा था। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। काफी देर तक जब वृद्ध वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शव रेलवे पटरी पर देख सबके होश उड़ गए। वृद्ध की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




