Kausambi News: अधेड़ पर धारदार हथियार से किया गया हमला

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: एक गांव में अधेड़ व्यक्ति पर मामूली कहासुनी के बाद धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में उसे गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव वालों ने शोर मचाकर हमलावरों को भगा दिया।

Kausambi News: अधेड़ पर धारदार हथियार से किया गया हमला

Kausambi News: कहासुनी होने के बाद अधेड़ पर धारदार हथियार से हमला किया गया। इससे अधेड़ को गंभीर चोटें आई। अधेड़ की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सैनी कोतवाली के खोजवापुर गांव की किताबन ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके पति सोटा को शनिवार को गांव के ही प्रमोद, विनोद, विक्रम और सुरेश ने मामूली बात पर कहासुनी होने पर घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर उसके पति को लाठी-डंडा से पीटा गया। इस दौरान धारदार हथियार से भी प्रहार किया गया। इससे गंभीर चोटें आई। शोर मचने पर जब गांव के लोग इकट्ठा हो गए तो हमलावर धमकी देते हुए चले गए।

सूचना पर पुलिस पहुंची। घायल को अस्पताल ले जाया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी की पुलिस तलाश कर रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: अधेड़ पर धारदार हथियार से किया गया हमला