Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsStudents Explore Local Fair Enhancing Learning Through Experiential Education
कंपोजिट स्कूल रक्सवारा के बच्चों ने किया स्थानीय मेले का शैक्षिक भ्रमण

कंपोजिट स्कूल रक्सवारा के बच्चों ने किया स्थानीय मेले का शैक्षिक भ्रमण

संक्षेप:

Kausambi News - म्योहर के कंपोजिट विद्यालय रक्सवारा के बच्चों ने स्थानीय मेले का भ्रमण किया। प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा ने बताया कि इस प्रकार के अनुभव से बच्चों को प्रत्यक्ष ज्ञान प्राप्त होता है। बच्चों ने मेले की परंपराओं को समझा और झूला झूलने के साथ-साथ विभिन्न खाद्य पदार्थों का आनंद लिया।

Nov 17, 2025 08:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

म्योहर, हिन्दुस्तान संवाद विकास खंड कौशांबी के कंपोजिट विद्यालय रक्सवारा के बच्चों ने सोमवार को शिक्षण कार्य के बाद स्थानीय मेले का भ्रमण किया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश वर्मा ने बताया कि कक्षा शिक्षण से बाहर निकाल कर किसी विषय वस्तु को जानने सीखने से बच्चों को प्रत्यक्ष ज्ञान की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे किताबों में जो पढ़ते हैं उन्हें वह साक्षात सजीव रूप में सामने देखते हैं। इससे उनका ज्ञान स्थाई होता है और वह अपने शब्दों में उसका वर्णन करने में समर्थ होते हैं। आज बच्चों को स्थानीय मेले का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। इस मौके पर मेला लगाए जाने के कारण, उसके महत्व एवं परंपराओं को बताया गया मेला देखने के लिए बच्चे बहुत ही उत्साहित दिखे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बच्चों ने गुड़ही जलेबी, लैया, मूंगफली का आनंद लेते हुए झूला भी झूला। सहायक अध्यापक राम प्रकाश स्वर्णकार ने बताया कि किसी विषय वस्तु का प्रत्यक्ष दर्शन करने से बच्चे उनका वर्णन बड़े ही आसानी से करने में समर्थ होते हैं। आज बच्चों ने प्रत्यक्ष रूप से परम्परागत स्थानीय मेला का महत्व जाना समझा। इस पर उन्हें निबंध लिखकर लाने को कहा गया है। मेला भ्रमण में सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।