ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीआर्थिक आरक्षण जनसत्ता दल की पहली जीत---

आर्थिक आरक्षण जनसत्ता दल की पहली जीत---

कड़ा के भोला चौराहा पर रविवार को जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सैनी से देवीगंज तक बाइक जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। पदाधिकारियों ने आर्थिक आरक्षण...

आर्थिक आरक्षण जनसत्ता दल की पहली जीत---
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीSun, 13 Jan 2019 10:16 PM
ऐप पर पढ़ें

कड़ा के भोला चौराहा पर रविवार को जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के कार्यकर्ताओं का सम्मेलन हुआ। सैनी से देवीगंज तक बाइक जुलूस निकाला। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। पदाधिकारियों ने आर्थिक आरक्षण जनसत्ता दल की पहली जीत बताई है।

जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन से पहले रविवार को अश्वनी सिंह व बलवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में बाइक जुलूस निकाला। जुलूस में नेवादा के सुमित सिंह राठौर अपने तमाम साथियों के साथ दर्जनों बाइक लेकर शामिल हुए थे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता कड़ा के भोला चौराहा पहुंचे। वहां पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार, प्रतापगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव, बाबागंज विधायक विनोद सरोज आदि ने कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। पूर्व सांसद शैलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि जनसत्ता दल के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने आर्थिक आरक्षण की मांग की थी। आर्थिक आरक्षण लागू हो गया है। ये जनसत्ता दल की पहली जीत है। बताया कि सपा-बसपा का गठबंधन कामयाब नहीं होगा। राजाभैया जाति, धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। वह सभी वर्गों के लिए कार्य करते हैं। कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं का निस्तारण करते हैं। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि जो लोग एक दूसरे पर कटाक्ष किया करते थे, अब वह समझौता कर रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। इस मौके पर डॉ.पीके सिंह, संतोष सिंह, बीएन सिंह, हरिओम, बसंत सिंह, पंकज सिंह, प्रमोद साहू, जीशान, माजिद अली, इरफान, गीता मिश्रा, अजय सिंह आदि रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें