ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश कौशाम्बीडंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो घायल

डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो घायल

महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दिया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती...

डंपर ने ट्रैक्टर में मारी टक्कर, दो घायल
हिन्दुस्तान टीम,कौशाम्बीTue, 01 May 2018 11:47 PM
ऐप पर पढ़ें

महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव के समीप मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दिया। हादसे में चालक व खलासी घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र के सेमीपुर निवासी दीनू सिंह (30) ट्रैक्टर-ट्राली में बालू लादकर मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे खलासी राजेंद्र के साथ वापस प्रतापगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह हिनौता गांव के समीप पहुंचा। पीछे से एक तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दिया। इससे अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राली गड्ढे में जाकर पलट गई। हादसे में चालक दीनू सिंह व खलासी राजेंद्र को गंभीर चोट आई। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें