Kausambi News: डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में संस्थापक दिवस आयोजित
Kausambi News: डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में संस्थापक दिवस मनाया गया, जिसमें डॉ. ए.एच. रिजवी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित कर उनकी दीर्घायु एवं स्वास्थ्य की कामना की। वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी ने शिक्षा एवं समाजहित में योगदान देने का संकल्प लिया।

Kausambi News: डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल में संस्थापक दिवस के अवसर पर डॉ. रिजवी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. ए.एच. रिजवी के जन्मदिन को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. ए.एच. रिजवी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ईश्वर से उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अथक परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना की। इसके उपरांत परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ए.एच. रिजवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश सक्सेना, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ लॉ के प्राचार्य डॉ. मो. जफर, डॉ. रिजवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के निदेशक डॉ. अनीस अफजल तथा डॉ. रिजवी स्प्रिंगफील्ड स्कूल के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने सहयोगी कर्मचारियों को उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी ने संस्थापक के आदर्शों पर चलकर शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर योगदान देने का संकल्प लिया। विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव मो. आरिफ के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


