डॉ. भूपेंद्र को मिलेगा एसोसिएट प्रोफेसर पद का नियुक्ति पत्र

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

डॉ. भूपेंद्र मणि त्रिपाठी को लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर (रीडर) के पद पर चयनित किया गया है। नियुक्ति पत्र 7 मई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया जाएगा। डॉ. त्रिपाठी पिछले छह वर्षों से कौशाम्बी में सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें आयुर्वेद में एमडी डिग्री प्राप्त है।

डॉ. भूपेंद्र को मिलेगा एसोसिएट प्रोफेसर पद का नियुक्ति पत्र

गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय पश्चिमशरीरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. भूपेंद्र मणि त्रिपाठी को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। उनका चयन लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा एसोसिएट प्रोफेसर (रीडर) के पद पर किया गया है। नियुक्ति से संबंधित सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद आगामी सात मई को लोक भवन, लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।डॉ. त्रिपाठी पिछले छह वर्षों से कौशाम्बी जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वे आयुर्वेद विषय में एमडी डिग्री धारक हैं। नवंबर माह में आयोजित साक्षात्कार में प्रदेश स्तर पर केवल एक पद के लिए चयन हुआ, जिसमें डॉ. भूपेंद्र मणि त्रिपाठी का चयन होना न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है।

प्रयागराज जनपद के निवासी डॉ. त्रिपाठी देश-विदेश में एक प्रखर आयुर्वेद विद्वान, प्रभावशाली वक्ता एवं कुशल चिकित्सक के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी की लहर है और लोगों ने इसे जनपद के लिए गर्व का क्षण बताया है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।