Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDr B R Ambedkar s Mahaparinirvan Day Celebrated with Tributes and Remembrance
वंचित व शोषित समाज के मसीहा थे बाबा साहब : इंद्रजीत

वंचित व शोषित समाज के मसीहा थे बाबा साहब : इंद्रजीत

संक्षेप:

Kausambi News - भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। राजनीतिक दलों ने श्रद्धांजलि दी, जिसमें सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बाबा साहब के संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डाला, विशेष रूप से दलितों और महिलाओं के अधिकारों के लिए।

Dec 07, 2025 01:42 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

भारत रत्न डॉ. भीमराव आम्बेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस शनिवार को मनाया गया। राजनीतिक दलों ने दिवस मनाया और श्रद्धांजलि दी। रैन बसेरा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने माल्र्यापण कर बाबा साहब को नमन किया और उनकी जीवन पर प्रकाश डाला। मंझनपुर के विधायक व सपा के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज शनिवार को रैन बसेरा ओसा पहुंचे। वहां बाबा साहब की मूर्ति पर उन्होंने माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। अन्य पदाधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि बाबा साहब दलितों, वंचितों के मसीहा था। उन्होंने सामनता का अधिकार दिया। बराबरी का हक दिलाने के लिए उन्होंने लंबा संघर्ष किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

महिलाओं को उनका अधिकार दिलाया। बताया कि बाबा साहब ने संविधान का निर्माण करके देश के वंचित, शोषित व निराश्रित व असहाय लोगों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ा। शिक्षा के अधिकार ने भारी परिवर्तन किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह संविधान हितैषी का होने का ढोंग कर रही है, हकीकत यह है कि वह संविधान से छेड़छाड़ करने की पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन उसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, आनन्द मोहन सिंह पटेल, परवेज अख्तर अंसारी, मो. नसीम, ऐश अहमद आदि लोग रहे।