
अवाना आलमपुर ग्राम प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस
संक्षेप: Kausambi News - मॉडल गांव होने के दौरान निर्धारित कार्यों में पाई गई कमी पर डीपीआरओ ने की कार्रवाईमंझनपुर, संवाददाता। विकास खंड कौशाम्बी के अवाना आलमपुर ग्राम प्रधान व सचिव को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।...
मॉडल गांव होने के दौरान निर्धारित कार्यों में पाई गई कमी पर डीपीआरओ ने की कार्रवाई मंझनपुर, संवाददाता। विकास खंड कौशाम्बी के अवाना आलमपुर ग्राम प्रधान व सचिव को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जारी की गई नोटिस में उन्होंने मॉडल गांव होने के दौरान निर्धारित कार्यों में पाई कमियों के बावत जवाब मांगा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कौशाम्बी ब्लॉक का अवाना आलमपुर गांव मॉडल गांव के रूप में चयनित किया गया था। इस दौरान यहां पर निर्मित कराये गए आरआरसी का संचालन आज तक शुरू नहीं कराया गया। वाशिंग यूनिट नही बनाई गई। आरआरसी में पानी व बिजली की आपूर्ति नहीं है।

ई-रिक्शा का क्रय कर लिया गया है पर उपयोग नहीं हो रहा है। इसी तरह वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का निर्माण तो कराया गया पर संचालन शुरू नहीं हो सका है। इसके अलावा गांव में दो नादेप निर्मित अवस्था में पाये गए पर संचालन नहीं हो रहा है। पाई गई खामियों को लेकर डीपीआरओ ने ग्राम प्रधान राम सिंह व पंचायत सचिव राम भवन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं उन्होंने निर्देशित किया है कि पाई गई खामियों को सप्ताह भर के भीतर ठीक कराते हुए कार्य की आख्या फोटो सहित उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। डीपीआरओ की नोटिस के बाद सम्बंधित सचिव व ग्राम प्रधान में हड़कम्प मच गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




