
कुंड्रावी अनियमितता मामले में पूर्व में रहे तीसरे सचिव को भी नोटिस
Kausambi News - मंझनपुर के कुंड्रावी ग्रामसभा में पूर्व सचिवों को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिकायत में आरोप है कि विकास कार्यों में व्यापक अनियमितता हुई है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए अधिकारियों के...
मंझनपुर, संवाददाता। विकास खंड सिराथू के कुंड्रावी ग्रामसभा में पूर्व सचिव में तैनात एक और सचिव को डीपीआरओ ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। आरोप है कि इनके कार्यकाल में भी ग्रामसभा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर दोनो के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। कुंड्रावी निवासी राजू सोनकर पुत्र विश्वनाथ सोनक ने नोटरी हलफनामें डीएम से शिकायत किया था। आरोप लगाया था कि प्राथमिक विद्यालय के कायाकल्प कार्य, स्ट्रीट लाइट, सोलर लाइट, हैंडपम्प रिबोर, नाली, सीवर व इंटर लॉकिंग के कार्यों में व्यापक अनियमितता बरती गई है। डीएम ने मामले की जांच उप कृषि निदेशक व एक्सईएन ग्रामीण अभियंत्रण से कराया।

अधिकारीद्वय ने जांच रिपोर्ट आठ अप्रैल को डीएम को मुहैया करा दिया था। जांच रिपोर्ट में दोषी पाये गए पूर्व में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी विपुल कुमार व मौजूदा ग्राम पंचायत अधिकारी प्रदीप कुमार सरोज के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी की गई। मामले में एक और ग्राम विकास अधिकारी सतीश चौधरी की भी संलिप्तता उजागर हुई। डीपीआरओ ने पूर्व में तैनात रहे सचिव सतीश चौधरी को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है। चेतवानी दिया कि ससमय संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। एक ही ग्रामसभा के वर्तमान व पूर्व में तैनात दो सचिवों को कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद से हड़कम्प है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


