Domestic Disputes Lead Two Women to Poisoning in India घरेलू कलह से आजिज आकर दो महिलाओं ने निगला जहर, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDomestic Disputes Lead Two Women to Poisoning in India

घरेलू कलह से आजिज आकर दो महिलाओं ने निगला जहर

Kausambi News - घरेलू कलह के चलते कौशाम्बी में मनीता और मध्यप्रदेश के छतरपुर में बिंदा देवी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। मनीता की स्थिति गंभीर है और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं, बिंदा देवी भी घरेलू झगड़ों...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीFri, 18 April 2025 11:26 PM
share Share
Follow Us on
घरेलू कलह से आजिज आकर दो महिलाओं ने निगला जहर

घरेलू कलह से अलग अलग गांव में दो महिलाओं ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे महिलाओं की हालत खराब है। महिलाओं को मेडिकल कालेज में भर्ती करवाया गया। कौशाम्बी के गौरए निवासी शैलेंद्र मजदूरी करता है। उसकी पत्नी मनीता का आए दिन घरेलू कामकाज को लेकर परिवार वालों से झगड़ा हुआ करता है। इसे लेकर वह काफी परेशान रहती थी। शैलेंद्र का कहना है कि सुबह मनीता ने कीटनाशक पी लिया। कुछ देर बाद मनीता की हालत बिगड़ी देख शैलेंद्र के होश उड़ गए। आनन-फानन एंबुलेंस से उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इसी तरह मध्यप्रदेश के छतरपुर के किवटी निवासी अशोक कुमार अपनी पत्नी बिंदा देवी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ करारी के शेषा ​स्थित ईंट भट्ठा में काम करता है। परिजनों ने बताया कि घरेलू कलह के चलते बिंदा देवी ने सुबह जहर निगल लिया। हालत बिगड़ती देख उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।