Kausambi News: मामूली बात पर पड़ोसियों ने महिला को पीटा
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: कौशाम्बी के कोरांव खास गांव में सरिता देवी और पड़ोसी संगीता देवी के बीच मामूली विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। गालियां देने के बाद संगीता देवी ने अपने परिवार के साथ मिलकर सरिता देवी की पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी ने आरोपी पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Kausambi News: कौशाम्बी थाना क्षेत्र के कोरांव खास गांव की सरिता देवी पत्नी सुखलाल ने बताया कि रविवार सुबह मवेशियों को बांधने के लिए खूंटा गाड़ने की मामूली बात को लेकर पड़ोसी संगीता देवी गालियां देने लगी। विरोध करने पर अपनी बेटी मीना देवी व पति सोहन लाल के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी जगदीश कुमार ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।


