पुलिस से की दहेज उत्पीड़न की शिकायत
Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News - करारी थाना क्षेत्र की शाहेदा ने बताया कि उसका निकाह पांच साल पहले हुआ था। शादी के कुछ समय बाद ससुरालवाले दहेज की मांग करने लगे और पीटने लगे। गर्भवती होने पर उसे घर से निकाल दिया गया। महिला ने अब पुलिस...

करारी थाना क्षेत्र के छिमिरछा गांव की शाहेदा पुत्री मुक्कू ने बताया कि उसका निकाह करीब पांच साल पहले फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा गांव निवासी युवक से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही ससुरालवाले दहेज में मोटर साइकिल व सोने की जंजीर की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। करीब तीन साल पूर्व गर्भवती होने पर पिटाई कर घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में ही रह रही है। करीब साल भर पहले पीड़िता ससुराल गई तो फिर उसे भगा दिया गया। पीड़ित महिला ने रविवार को इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


