कौशाम्बी के मेडिकल कालेज से सेहतमंद होगा दोआबा
प्रदेश सरकार ने सोमवार को बजट पेश किया। इसमें कौशम्बी में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है।...
मंझनपुर। निज संवाददाता
प्रदेश सरकार ने सोमवार को बजट पेश किया। इसमें कौशम्बी में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी होते ही लोगों ने खुशी जाहिर की है। इस मेडिकल कालेज से जिले ही नहीं बल्कि बुंदेलखंड के पड़ोसी जनपदों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
सोमवार को जारी हुए उत्तर प्रदेश के बजट पर अधिकतर लोगों की निगाह थी। कोई टीवी पर बजट की जानकारी ले रहा था, वहीं कई लोग सोशल मीडिया पर बजट की एक-एक जानकारी हासिल कर रहे थे। बजट के दौरान जैसे ही बताया गया कि कौशाम्बी में मेडिकल कालेज के लिए बजट जारी किया गया। 13 जनपदों में मेडिकल कालेज बनना है। इनमें कौशाम्बी भी शामिल था। 1950 करोड़ मेडिकल कालेजों के निर्माण के लिए जारी किए गए हैं। इसकी जानकारी होते ही लोग खुश हो गए। लोगों का मानना है कि मेडिकल कालेज का निर्माण होने से इलाज के लिए अब लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा बुंदेलखंड के कई जनपदों को भी इसका लाभ मिलेगा। इनमें चित्रकूट, बांदा जनपद शामिल हैं। इन जनपदों के बड़ी संख्या लोग अभी भी जिला अस्पताल अथवा यहां के निजी अस्पतालों में इलाज के लिए आते हैं। फतेहपुर जनपद का मेडिकोलीगल भी ज्यादातर यहीं हो रहा है। इससे साफ हो गया है कि मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।