DM Takes Action Against District Social Welfare Officer Over False Report in IGRS Complaint पेंशन में फर्जीवाड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस, Kausambi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDM Takes Action Against District Social Welfare Officer Over False Report in IGRS Complaint

पेंशन में फर्जीवाड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस

Kausambi News - डीएम ने आईजीआरएस की शिकायत पर जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई की है। शिकायत में आरोप था कि अपात्र व्यक्ति को पेंशन मिल रही थी। डीएम ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए इस...

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बीWed, 17 Sep 2025 03:07 AM
share Share
Follow Us on
पेंशन में फर्जीवाड़ा, जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोटिस

आईजीआरएस की शिकायत पर मनगढ़ंत रिपोर्ट लगाने के मामले में डीएम ने जिला समाज कल्याण अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की है। डीएम ने विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए कार्रवाई पर नाराजगी भी जताई है। ये कार्रवाई जिला समाज कल्याण अधिकारी को महंगी पड़ सकती है। इसका सीधा असर उनकी पदोन्नति पर होगा। चायल तहसील के जयंतीपुर गांव निवासी अभिषेक सिंह ने गांव के ही बृजभूषण दत्त पुत्र सियंबरलाल के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अपात्र होने के बावजूद उन्हें पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इस मामले में जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने 11 सितंबर को रिपोर्ट लगाई कि पेंशनधारक बृजभूषण पात्र हैं।

इस वजह से उन्हें रिकवरी की कार्रवाई व एफआईआर की कार्रवाई नहीं हो सकी। जबकि रिपोर्ट में यह भी लिखा गया कि बृजभूषण दत्त की पत्नी राजपती देवी को राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन का लाभ मिल रहा है, इसलिए बृजभूषण दत्त की पेंशन रोक दी गई। इस प्रकरण में वर्ष 2023 में समाज कल्याण विभाग की ओर से बृजभूषण दत्त के खिलाफ अपात्र होने पर कार्रवाई की गई थी। बाकायदा नोटिस जारी करके 16 हजार 200 रुपये जमा करने का निर्देश दिया गया था। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार को आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों में असंतुष्ट फीड बैक प्रकरणों की समीक्षा की। जिला समाज कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार के इस प्रकरण को गंभीरता से लिया। डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।