सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

Feb 11, 2026 07:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - मंझनपुर में डीएम डॉ. अमित पाल ने 'उ.प्र. रोजगार मिशन' की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। रोजगार मेले और कैरियर काउंसलिंग के कम आयोजन पर नाराजगी जताई। विभिन्न योजनाओं में प्रगति सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब

मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में "उ.प्र. रोजगार मिशन" की जिला कार्यकारी समिति व "रोजगार सृजन सम्बन्धी कार्यकमों की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा रोजगार प्राप्त युवाओं के फालोअप की जानकारी न होने पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान लक्ष्य 29 के सापेक्ष 25 रोजगार मेले का आयोजन एवं 48 के सापेक्ष 25 कैरियर काउंसिलिंग आयोजित पाये जाने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर किया। मामले में सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रोजगार प्राप्त युवाओं के फालोअप की जानकारी न होने पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान उपायुक्त एनआरएलएम को लक्ष्य 4902 के सापेक्ष समूह गठन में प्रगति लाने तथा उपायुक्त मनरेगा को मानव दिवस सृजन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना की समीक्षा के दौरान जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी को लक्ष्य 10 के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में लक्ष्य 111 के सापेक्ष 79 प्रगति, सीएम युवा उद्यमी योजना में लक्ष्य 1700 के सापेक्ष 1604 की प्रगति व विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में लक्ष्य 900 के सापेक्ष 150 की प्रगति पाए जाने पर उपायुक्त उद्योग को शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। प्रधानाध्यापक राजकीय आई.टी.आई. को लक्ष्य 700 के सापेक्ष शत-प्रतिशत रोजगार मेला का आयोजन कराने के निर्देश दिए। जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में लक्ष्य 2180 के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।