चरवा और पश्चिम शरीरा के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

Jan 21, 2026 10:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने नगर पालिका परिषद के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों की प्रगति को लेकर नाराजगी जताई और सभी अधिशासी अधिकारियों को फरवरी तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्राथमिकता के आधार पर विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल और शौचालय आदि कार्य कराने पर जोर दिया।

चरवा और पश्चिम शरीरा के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को एनआईसी सभागार में नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों के निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रगति ठीक नहीं मिलने पर उन्होंने ईओ चरवा व पश्चिम शरीरा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश जारी कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अन्तर्गत नगर निकायों में कराए जा रहे कार्यों की प्रगति समीक्षा की। इस दौरान निर्माण कार्य लंबित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट की और अधिशासी अधिकारियों को फरवरी तक सभी कार्य पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना अन्तर्गत नगर पालिका परिषद भरवारी में 31 कार्य लंबित पाए जाने पर अवर अभियंता को निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण कराने एवं अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर को प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

सभी अधिशासी अधिकारियों से कहा कि विद्यालयों में बाउण्ड्रीवाल, शौचालय एवं टाईलीकरण आदि कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जाय। चरवा एवं पश्चिम शरीरा में कराए जा रहे कार्यों में प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी चरवा एवं पश्चिम शरीरा को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। 15वां वित्त आयोग, वंदन योजना, नगरोद्य योजना तथा सीवरेज व जल निकासी योजना के अन्तर्गत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति की निकायवार समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारियों को कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कहा कि इंटरलॉकिंग के कार्यों में स्ट्रेन्थ की जांच अवश्य की जाए तथा नालियों के निर्माण कार्य में उपयुक्त स्थान पर ड्रेन कवर लगा हो, ताकि सफाई कार्य आसानी से हो सके। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियां को वेन्डिंग जोन बनवाने के भी निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;