
खाद और बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराएं
Kausambi News - सम्राट उदयन सभागार में डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने शतप्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए और मृदा स्वास्थ्य कार्ड, एफपीओ, खाद, बीज, एवं विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की जानकारी मांगी। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की।
सम्राट उदयन सभागार में मंगलवार को डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने कृषि विभाग, भूमि संरक्षण विभाग, उद्यान एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों के प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने योजनाओं में शतप्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने उप कृ़षि निदेशक सतेंद्र कुमार तिवारी से मृदा स्वास्थ्य कार्ड में लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड का क्या प्रभाव पड़ा, इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। एफपीओ की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से कहा कि एफपीओ द्वारा क्या कार्य किया जा रहा है तथा इसका क्या प्रभाव पड़ा है, इसकी विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
एआर कोआपरेटिव को जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार खाद का वितरण सुनिश्चित कराया जाय। उप कृषि निदेशक को जिले में बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश देते हुए कहा कि नियमानुसार बीज का विरतण सुनिश्चित कराया जाय। परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्रीजंक्शन, पीएम कुसुम योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने के निर्देश दिए। लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति नहीं मिलने पर डीएम खफा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी को खेत तालाब योजना के लाभार्थियों/कार्यों का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, पीएमएफएमई योजना एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के अन्तर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी प्रकट करते हुए प्रगति लाने के निर्देश दिए।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




