Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDM Madhusudan Hulgi Reviews Food Safety and Drug Administration Actions
न्यायालय में विचाराधीन वादों की पैरवी कर कराएं निस्तारण

न्यायालय में विचाराधीन वादों की पैरवी कर कराएं निस्तारण

संक्षेप:

Kausambi News - डीएम मधुसूदन हुल्गी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित वादों का निस्तारण करें और सीएम डैशबोर्ड पर योजनाओं की प्रगति की शत-प्रतिशत फीडिंग...

Wed, 3 Sep 2025 10:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि न्यायालय में विचाराधीन वादों की पैरवी कर उनका निस्तारण कराएं। वाद लंबित नहीं रहने चाहिए। डीएम ने समीक्षा के दौरान सहायक आयुक्त (खाद्य) ममता चौधरी को सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं/इंडिकेटर्स की प्रगति की शत-प्रतिशत फीडिंग सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने न्यायालय में विचाराधीन वादों पर भी पैरवी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व को खाद्य सुरक्षा विभाग के लंबित वादों के निस्तारण में प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहार को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्यवाही की जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

बैठक में सहायक आयुक्त (खाद्य) ने कहा कि कोटे की दुकानों का पंजीयन किया जाना है, जो अभी तक नहीं हो पाया है, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को 06 सितंबर वर्ष 25 तक पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व शालिनी प्रभाकर व अपर जिलाधिकारी प्रबुद्ध सिंह के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।