Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDM Issues Notice Over Delay in Resolving IGRS Complaints Amidst Poor Feedback
आईजीआरएस : शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नोटिस

आईजीआरएस : शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर नोटिस

संक्षेप:

Kausambi News - डीएम मधुसूदन हुल्गी ने आईजीआरएस की शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण में गड़बड़ी के कारण अग्रणी जिला प्रबंधक को नोटिस जारी किया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेंटर से प्राप्त फीडबैक में 128 शिकायतों में से 50...

Tue, 16 Sep 2025 02:51 AMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

आईजीआरएस की शिकायतों पर प्राप्त संदर्भों के समयबद्ध निस्तारण में गड़बड़ी मिलने पर डीएम मधुसूदन हुल्गी ने अग्रणी जिला प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने संदर्भवार स्पष्टीकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। एक अगस्त से 12 सितम्बर की अवधि में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन सेंटर की ओर से लिए गए फीडबैक में जिले के बैंकों से संबंधित कुल प्राप्त 128 शिकायतों में 50 प्रतिशत आवेदकों ने असंतुष्ट फीडबैक दिया है। इस स्थिति से यह स्पष्ट है कि अग्रणी बैंकों की शिकायतों से संबंधित निस्तारण आख्याओं का परीक्षण किए बिना ही गुणवत्ताहीन आख्याओं को भेजकर आईजीआरएस पोर्टल पर निस्तारित कराए जाने का प्रयास किया गया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक रविकान्त मौर्य को निर्देशित किया है कि अंसतुष्ट फीडबैक के 64 प्रकरणों के निस्तारण में बरती गई शिथिलता के संबंध में नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।