डीएम अमित कुमार सिंह ने गुरुवार को कोरोना-एल-वन अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां की सफाई देखी। इसके बाद भर्ती मरीजों का हाल-चाल लिया। सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी को निर्देश दिया कि भर्ती मरीजों की सुविधा में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। गुणवत्ता युक्त भोजन व नाश्ता दिया जाए। इसके अलावा उनको जो भी सुविधाएं शासन से स्वीकृत हैं, वह दी जाएं। यदि किसी भी तरह की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल की निरंतर सफाई होनी चाहिए। साथ ही सेनिटाइजेशन भी होना चाहिए। डॉक्टर व स्टाफ को भी हिदायत दी कि वह खुद को सुरक्षित करते हुए मरीजों को अपनी सेवाएं दें।
अगली स्टोरी