उपायुक्त वाणिज्य कर समेत तीन अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी

Jan 13, 2026 10:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - डीएम डॉ. अमित पाल ने राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को चेतावनियाँ दी। उन्होंने अनुपस्थित रहने पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन का वेतन रोकने का आदेश दिया। वाणिज्यकर, वन विभाग और खनन में लापरवाही पर भी चेतावनियाँ जारी की गईं। सभी तहसीलदारों को भी राजस्व कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उपायुक्त वाणिज्य कर समेत तीन अफसरों को डीएम ने दी चेतावनी

डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को सम्राट उदयन सभागार में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त वाणिज्यकर समेत तीन अफसरों को चेतावनी जारी करते हुए एक्सईएन सिंचाई के अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने का फरमान जारी कर दिया। डीएम के तल्ख तेवर से राजस्व से जुड़े अधिकारी सकते में रहे। राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने वाणिज्यकर में लक्ष्य के सापेक्ष अपेक्षित प्रगति न पाए जाने एवं प्रवर्तन कार्य में लापरवाही पर उपायुक्त वाणिज्यकर को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए। इसी तरह वन विभाग व खनन में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली में प्रगति न पाए जाने पर प्रभागीय वनाधिकारी खनन अधिकारी को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

इतना ही नहीं बैठक में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई का वेतन रोकने का निर्देश जारी किया। बैठक में मौजूद स्टांप, रजिस्ट्रेशन, आबकारी, परिवहन, विद्युत एवं मंडी के अधिकारियों राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति लाने एवं और अधिक प्रवर्तन कार्य करने के निर्देश दिए। तहसीलवार आरसी वसूली की प्रगति की समीक्षा के दौरान आरसी वसूली में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सभी तहसीलदारों को चेतावनी जारी करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरसी वसूली में प्रगति सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही सभी तहसीलदारों से कहा कि प्रतिदिन राजस्व कार्यों की समीक्षा कर प्रगति सुनिश्चित किया जाए। सभी उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को राजस्व वादों के निस्तारण में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भू-माफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण किया जए। बैठक में अपर जिलाधिकारी शालिनी प्रभाकर, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ओम प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;