Kausambi News: नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करारी का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
Kausambi News: मंझनपुर में, डीएम डॉ. अमित पाल ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस को नीलाम करने के निर्देश दिए और अस्पताल की साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने दवा की उपलब्धता और जांच सुविधाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, करारी का आकस्मिक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान परिसर में खड़ी निष्प्रयोज्य एम्बुलेंस को तत्काल नीलाम कराने का निर्देश सीडीओ डॉ. संजय कुमार को दिया।निरीक्षण के दौरान सबसे पहले डीएम की नजर अस्पताल परिसर में निष्प्रयोज्य खड़ी एम्बुलेंस पर पड़ी। कर्मचारियों से जानकारी करने के बाद उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर नियमानुसार नीलामी आदि की कार्रवाई कर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
ओपीडी रजिस्टर के अवलोकन के दौरान चिकित्साधिकारी डॉ. शोएब अंसारी से प्रतिदिन ओपीडी की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने दवा वितरण कक्ष के निरीक्षण के दौरान आवश्यक दवाओं की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि सर्पदंश की घटनाओं के दृष्टिगत एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता हर समय सुनिश्चित रखी जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। लैब कक्ष के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध जांच सुविधाओं एवं आज की गई जांचों की जानकारी प्राप्त करते हुए चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक जांच सुविधाएं सुचारु रूप से संचालित रहें एवं प्रत्येक मरीज को बेहतर चिकित्सीय सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। डीएम के औचक निरीक्षण से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जिम्मेदारों में हड़कम्प रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


