
ऋण स्वीकृत और वितरण में न करें देरी : डीएम
Kausambi News - मंझनपुर में डीएम डॉ. अमित पाल ने जिला उद्योग बन्धु एवं व्यापार बंधु समिति की बैठक में समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को ऋण आवेदनों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। निवेश मित्र पोर्टल पर 1450 प्रकरणों में से 1276 निस्तारित हुए हैं। उन्होंने कार्यों की प्रगति पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।
मंझनपुर, संवाददाता डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में आयोजित जिला उद्योग बन्धु एवं जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक कर समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएम उद्यमी युवा योजन के तहत विभिन्न बैंकों में लम्बित ऋण आवेदनों की बैंकवार समीक्षा के दौरान ऋण आवेदनों के निस्तारण में लापरवाही पाये जाने पर नाराजगी प्रकट की। सभी बैंकर्स को ऋण आवेदनों को शीघ्र निस्तारित एवं स्वीकृत ऋण आवेदनों को शीघ्र वितरण करने के निर्देश दिए। एमओयू दाखिल निवेशकों की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त उद्योग अशोक कुमार ने बताया कि निवेश मित्र पोर्टल पर विगत एक माह में कुल 1450 प्रकरण प्राप्त हुए हैं। इसमें से 1276 प्रकरण निस्तारित हो चुके है तथा 14 प्रकरण विभिन्न विभाग के स्तर पर लम्बित है। इसमें कृषि विभाग की 9, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तीन, विद्युत विभाग का एक एवं बाट माप विभाग का एक शामिल है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को लम्बित प्रकरण समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश दिए। व्यापार बंधु की बैठक में पश्चिमशरीरा चौराहे पर चट्टा निर्माण कर व्यापारियों को आवंटित किये जाने के प्रकरण पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। बैठक में अंतू का पुरवा वार्ड छ: दारा नगर में विद्युतीकरण एवं रास्ता व नाली की समुचित व्यवस्था किए जाने की मांग पर अधिशासी अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया कि कार्य प्रगति पर है। इस पर उन्होंने कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगवाये जाने की मांग पर बताया गया कि धर्मकांटा लगाए जाने हेतु स्वीकृति प्राप्त हो गई है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण तथा उद्यमीगण रमेश अग्रहरि, प्रवेश केसरवानी आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




