
सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडीकेटर्स की हुई प्रगति समीक्षा
Kausambi News - मंझनपुर में जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कई योजनाओं की खराब श्रेणी पर नाराजगी जताई और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएम सूर्यघर योजना, कन्या सुमंगला योजना और अन्य परियोजनाओं पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई।
मंझनपुर, संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित योजनाओं/इंडीकेटर्स प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान कई योजनाओं के कार्यान्वयन में खराब श्रेणी पर नाराजगी जताई। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि विभागीय योजनाओं/इंडीकेटर्स का प्रतिदिन अनुश्रवण करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित की जाए। पीएम सूर्यघर योजना, छात्रवृत्ति, दैनिक विद्युत आपूर्ति, निपुण भारत अभियान, पर्यटन के कार्य, जल-जीवन मिशन, निराश्रित गोवंश, पोषण, कन्या सुमंगला योजना एवं नई सड़कों का निर्माण में श्रेणी सी/डी/बी पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत प्रगति और रैंकिंग में सुधार के निर्देश दिए।
पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित कराई जाए। जिला उद्यान अधिकारी को एकीकृत बागवानी मिशन अंतर्गत लंबित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित करने तथा अधिशासी अभियंता विद्युत को विद्युत बिल सुधार से संबंधित आवेदनों को समय-सीमा के अन्दर निस्तारित करने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से कहा कि अभियान चलाकर आवारा गोवंशों को गोशालाओं में संरक्षित कराया जाए। कन्या सुमंगला योजना अंतर्गत आवेदन लम्बित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी को समय-सीमा अन्तर्गत लम्बित आवेदनों को शीघ्र निस्तारित कराने के निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी को कैम्प लगवाकर आयुष्मान कार्ड बनवाने और कार्य में तेजी की बात कही। निर्माणाधीन परियोजनाओं के मामले कार्यदाई संस्थाओं से कहा कि जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उन सभी परियोजनाओं को शीघ्र हैंडओवर कर दिया जाय। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं समयबद्धता अवश्य सुनिश्चित किया जाय। बैठक में सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. संजय कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




