एक्सईएन जलनिगम समेत सभी सहायक अभियंताओं का रोका वेतन

Jan 08, 2026 11:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - डीएम डॉ. अमित पाल ने जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग की कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने फर्मों को पाइप बिछाने के लिए सड़कों की मरम्मत करने का निर्देश दिया। बैठक में पेयजल आपूर्ति और सिंचाई के मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने लापरवाही पर कार्यवाही करने का भी निर्देश दिया।

एक्सईएन जलनिगम समेत सभी सहायक अभियंताओं का रोका वेतन

डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को एनआईसी सभागार में जल निगम, सिंचाई एवं नलकूप विभाग के कार्यों की प्रगति की समीक्षा किया। इस दौरान उन्होंने फर्मों को कार्यों में तेजी लाते हुए माह भर के भीतर पाइप बिछाने के लिए तोड़ी गई सड़कों की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। बैठक में उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान ओवरहेड टैंक के निर्माण, पाइपलाइन बिछाने, कनेक्शन एवं पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सड़कों के मरम्मत में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए बाबा एवं जे.एम.सी. फर्म के जिम्मेदारों को तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने फर्म बाबा द्वारा कराए जा रहे कार्यों में अपेक्षित प्रगति न पाए जाने पर अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) जयपाल सिंह को निर्देशित किया कि फर्म बाबा के विरुद्ध जुर्माना आदि की कार्रवाई सुनिश्चित की जाय। उन्होंने अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) एवं सभी सहायक अभियंता का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए। फर्मों से कहा कि आगामी एक माह के अंदर पाइपलाइन बिछाने के दौरान तोड़ी गई सभी सड़कों की मरम्मत का कार्य पूर्ण करा लिया जाय। अधिशासी अभियंता एवं फर्मों से कहा कि जिन ग्रामों में पेयजल आपूर्ति हो रही है, उन ग्रामों में निरंतर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाय। सिंचाई विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि नहरों में टेल तक पानी पहुंचे ताकि किसानों को सिंचाई के लिए परेशान न होना पड़े। आईजीआरएस अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। नलकूप विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान सहायक अभियंता से कहा कि यांत्रिक दोष एवं विद्युत दोष के कारण बंद नलकूपों को शीघ्र ठीक कराकर उनकी क्रियाशीलता सुनिश्चित करें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।