कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों के कार्यों की डीएम ने की समीक्षा
Kausambi News - डीएम डॉ. अमित पाल ने सम्राट उदयन सभागार में कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड और उत्पादन वृद्धि पर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा, परम्परागत कृषि विकास योजना, और गौशालाओं की स्थिति पर भी चर्चा की गई। सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
डीएम डॉ. अमित पाल ने सोमवार को सम्राट उदयन सभागार में कृषि विभाग एवं कृषि एलाइड विभागों की योजनाओं, कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक से मृदा स्वास्थ्य परीक्षण के बाद संबंधित किसान के खेत की उर्वरता में क्या सुधार हुआ एवं उत्पादकता में वृद्धि आदि जानकारी प्राप्त की। कहा कि इन कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उपलब्ध कराई जाए। एआर-कोऑपरेटिव को आगामी दिनों में मांग को दृष्टिगत रखकर जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए।
परम्परागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, पीएम कुसुम योजना एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा के दौरान उप कृषि निदेशक को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने निराश्रित गोवंशो की समीक्षा के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गौशालाओं में संवर्धन कार्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पंदीदउ किसान समृद्धि योजना एवं पीएमकेएसवाई की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी से कहा कि कराए गए पक्के कार्यों का सत्यापन करा लिया जाए। जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना व पीएमएफएमई योजना अंतर्गत आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी यूनिट जनपद में स्थापित किए जाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त स्वत: रोजगार, उपायुक्त उद्योग व एलडीएम की टीम गठित करने के भी निर्देश दिए। जिला खाद्य विपणन अधिकारी से कहा कि गेहूं खरीद के संबंध में सभी आवश्यक तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


