Kausambi News: कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधक का डीएम ने किया निरीक्षण
हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने एआईजी पंजीकरण कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित स्टांप वादों को लेकर नाराजगी जताते हुए निस्तारण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने मिसिल बंद रजिस्टर की खामियों पर भी ध्यान दिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रत्नेश तिवारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबंधक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित स्टांप वादों को देखकर नाराजगी जाहिर की। मौके पर उन्होंने एआईजी स्टाम्प को वादों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने सबसे पहले मिसिल बंद रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान पाई गई खामियों को लेकर मौके पर मौजूद एआईजी स्टांप को आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद कार्यालय में लंबित स्टांप वादों की स्थिति एवं निस्तारण की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। बड़ी संख्या में स्टांप के लंबित वादों को लेकर उन्होंने एआईजी स्टांप को निस्तारण में प्रगति लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रत्नेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

