Kausambi News: डीएम ने सुनीं ग्रामवासियों की समस्याएं

हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने गरौली गांव में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए और लाभार्थियों से योजनाओं की जानकारी ली। गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया गया। जल जीवन मिशन में पानी की कमी को दूर करने का आश्वासन दिया गया।

Kausambi News: डीएम ने सुनीं ग्रामवासियों की समस्याएं

Kausambi News: डीएम डॉ. अमित पाल ने गुरुवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान अंतर्गत विकास खंड सरसवां के गरौली गांव में चौपाल लगाकर ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्राम के लाभार्थियों से पुष्टाहार मिलने, पेंशन, शौचालय का लाभ मिलने, राशन मिलने, कन्या सुमंगला योजना एवं आवास आदि योजनाओं से लाभान्वित होने की जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि छूटे हुए सभी पात्र लोगों को शीघ्र लाभान्वित किया जाए। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार प्रदान किया एवं बच्चों को अन्नप्राशन भी कराया। ग्रामवासियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कहीं-कहीं पर पानी नहीं आता है, जिस पर अधिशासी अभियंता, जल निगम ने बताया कि कमियों को दूर कराकर एक हफ्ते में संपूर्ण ग्राम में जलापूर्ति शुरू करा दी जाएगी।

सीडीओ ने बताया कि आवास प्लस सर्वे के अंतर्गत 85 परिवारों को चिन्हित किया गया है। शीघ्र ही पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास योजना अंतर्गत और 12 लोगों को लाभान्वित किया गया। चौपाल में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामवासियों को विभागीय योजनाओं/कार्यक्रमों की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsकौशाम्बीKausambi News: डीएम ने सुनीं ग्रामवासियों की समस्याएं