भूमि विवादों के निस्तारण का डीएम ने किया स्थलीय सत्यापन

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - डीएम डॉ. अमित पाल ने चायल तहसील के परसरा गांव में भूमि विवादों का निस्तारण करने के लिए कैम्प का आयोजन किया। उन्होंने पत्थरगड़ी के पत्थर उखाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया और दोनों पक्षों को सुना। ग्रामवासियों ने शिकायत की कि पत्थर उखाड़े जा रहे हैं, जिस पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

भूमि विवादों के निस्तारण का डीएम ने किया स्थलीय सत्यापन

भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद डीएम डॉ. अमित पाल ने मौके पर समाधान, जनता को राहत अभियान अन्तर्गत तहसील चायल के परसरा गांव में आयोजित कैम्प में भूमि विवादों के निस्तारण की स्थिति का स्थलीय सत्यापन किया। इस दौरान उन्होंने पत्थरगड़ी के पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।उन्होंने भूमि विवाद से सम्बन्धित मामलों में दोनो पक्षों को सुना एवं उप जिलाधिकारी चायल को मौके पर जाकर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। कैम्प में ग्रामवासियों ने बताया कि पत्थरगढ़ी होने के बाद भी पत्थर उखाड़कर फेंक दिया जाता है। इस पर उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि पत्थरगढ़ी होने के बाद पत्थर उखाड़ने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।