Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDistrict Officials Promote Vermi Compost Training to Reduce Chemical Fertilizer Use
खेतों में रसायनिक उर्वरक के प्रयोग को रोकेंगी समूह की महिलाएं

खेतों में रसायनिक उर्वरक के प्रयोग को रोकेंगी समूह की महिलाएं

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर में अधिकारियों ने रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए महिलाओं को गोबर से वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि इससे अन्न की पौष्टिकता बढ़ेगी और महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वर्मी कम्पोस्ट को बेचकर आय का आधा हिस्सा महिलाओं को मिलेगा।

Jan 09, 2026 10:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

मंझनपुर, संवाददाता। खेतों में रसायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग पर अंकुश लगाने के लिए जिले के अफसर संजीदा हो गए हैं। विकास खंड कौशाम्बी के म्योहर गांव स्थित आरआरसी में शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के गौशाला वाले समूहों की महिलाओं को वर्मी कम्पोस्ट बनाए जाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में उन्हे गोशाला के गोबर से जैविक खाद बनाने के तरीके बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि अन्न की उपज करने के लिए रसायनिक उर्वरकों के प्रयोग से लोगों में बीमारियां बढ़ रही हैं वहीं अन्न की पौष्टिकता में कमी आ रही है।

इसे लेकर शासन द्वारा गोबर की खाद तैयार कराने व खेतों में डालकर सब्जी, अनाज आदि का उत्पादन किये जाने पर जोर दिया जा रहा है। समूह की महिलाओं से संवाद करते हुए सीडीओ ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए उन्हें गोशाला से मुफ्त में गोबर देकर वर्मी कम्पोस्ट बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में ब्लॉक क्षेत्र के गोशाला वाले गांवों के समूहों की महिलाओं को आरआरसी में गोबर से खाद बनाने के तरीके प्रशिक्षकों ने बताया। बताया गया कि गोबर को पहला गीला करना है। इसके बाद उसमें गुड़ का छिड़काव करते हुए केचुआ डालना है। इसके बाद केचुआ वर्मी कम्पोष्ट बनाना शुरू कर देंगे। निकलने वाली वर्मी कम्पोस्ट को दो, पांच व 15 किलो के पैकेट में भरते हुए उसकी ब्रांडिंग कर जिले की नर्सरियों, किसानों आदि को बेचा जायेगा। इससे मिलने वाली आधी धनराशि समूह की महिलाओं की होगी और आधी धनराशि से गोशाला की गायों का भरण पोषण किया जायेगा। सीडीएनआरएलएम सुखराज बंधु, बीडीओ सुरेश राय, कृषि वैज्ञानिक मनोज कुमार व केके श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत जितेंद्र कुमार शुक्ल, एडीओ आईएसबी, प्रधान प्रतिनिधि बलराम सिंह, सेक्रेटरी संदीप सिंह, पंचायत मित्र समेत गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;