लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद सुनिश्चित करें : डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

Kausambi News - मंझनपुर में, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने कृषि विभागों की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने खाद्य विपणन अधिकारी को गेहूं की खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और किसानों की सुविधाओं के लिए खाद की उपलब्धता बनाए रखने को कहा। विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और कार्यों को तेजी से पूरा करने के आदेश दिए गए।

लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद सुनिश्चित करें : डीएम

मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने बुधवार को एनआईसी सभागार में कृषि एवं कृषि संवर्गीय विभागों की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।जिलाधिकारी ने खाद्य एवं रसद विभाग की समीक्षा के दौरान जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप गेहूं की खरीद सुनिश्चित की जाए। एआर कोआपरेटिव से आगामी मांग को देखते हुए जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। बैठक में परंपरागत कृषि विकास योजना, एग्री जंक्शन, प्रधानमंत्री कुसुम योजना और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने उप कृषि निदेशक को इन योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। जिला उद्यान अधिकारी को प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना एवं पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों को शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पांच स्वयं सहायता समूहों को चिन्हित कर खाद्य प्रसंस्करण की बड़ी यूनिट स्थापित करने की कार्यवाई में तेजी लाने को कहा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।