डीएम ने काटी धान की फसल, परखा उत्पादन

डीएम ने काटी धान की फसल, परखा उत्पादन

संक्षेप:

Kausambi News - मंझनपुर के डीएम मधुसूदन हुल्गी ने ओसा गांव में किसान राजेंद्र कुमार के खेत में धान की फसल काटी। उन्होंने किसानों से पराली न जलाने और धान सरकारी केंद्र पर बेचने की अपील की। क्रॉप कटिंग के दौरान उत्पादन...

Oct 15, 2025 06:26 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share

मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी बुधवार को मंझनपुर तहसील के ओसा के किसान राजेंद्र कुमार के खेत पहुंचे। उनके साथ क्रॉप कटिंग भी थी। डीएम ने धान की फसल खुद काटी। इसके बाद क्रॉप कटिंग करवाई गई। उत्पादन को परखा गया। इस दौरान डीएम ने किसानों से कहा कि वह पराली न जलाएं। यदि पराली जलाई गई तो प्रशासन की ओर से कार्रवाई कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने जिले में क्रॉप कटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। बुधवार को डीएम क्रॉप कटिंग का निरीक्षण करने के लिए ओसा गांव पहुंचे। खुद धान की कटाई कर निरीक्षण किया। उन्होंने फसल धान की उत्पादकता का आंकलन कर जीसीईएसएग्री ऐप पर ऑकड़े अपलोड करवाए एवं किसान राजेन्द्र कुमार को सम्मानित किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

किसानों से डीएम ने कहा कि धान को सरकारी धान केन्द्र पर ही विक्रय करें तथा पराली न जलाएं। 43.3 वर्ग मी. क्षेत्रफल में क्राप कटिंग कराई गई, जिसमें उत्पादन 18.720 किग्रा. पाया गया। क्राप कटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों के फसल की क्षतिपूर्ति का भुगतान करने के लिए इन ऑकड़ों का महत्वपूर्ण स्थान है। किसानों को सही समय पर उनकी फसल का मुआवजा दिए जाने में भी सुगमता होती है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सुखलाल प्रसाद वर्मा, नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा, सांख्यकीय अधिकारी रविकांत एवं लेखपाल राजन सिंह उपस्थित रहें।