अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन, बहुओं की गोद भराई

Feb 05, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

Kausambi News - जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने मंझनपुर ब्लॉक के गुवारा तैयबपुर गांव में चौपाल लगाई। ग्राम वासियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। 281 लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ जल्द मिलेगा।

अन्नपूर्णा भवन का उद्घाटन, बहुओं की गोद भराई

मंझनपुर, संवाददाता जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने गुरुवार को गांव की समस्या-गांव में समाधान कार्यक्रम के तहत मंझनपुर ब्लॉक के गुवारा तैयबपुर गांव में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान ग्राम वासियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से पोषण आहार, पेंशन, शौचालय, राशन, कन्या सुमंगला योजना, आवास योजना सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि छूटे हुए सभी पात्र लाभार्थियों को जल्द से जल्द योजनाओं से जोड़ा जाए। शिक्षा के क्षेत्र में पूछताछ पर ग्राम वासियों ने बताया कि अध्यापक समय पर विद्यालय आते हैं और अच्छा शिक्षण कार्य करते हैं।

डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को निर्देश दिए कि विद्यालय का 19 पैरामीटर के तहत निरीक्षण कर निपुण तालिका एवं शिक्षा गुणवत्ता की जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा में ग्रामवासियों ने बताया कि नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाएं संतोषजनक हैं। जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी को ग्राम में आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु कैंप लगाने तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं के टीकाकरण के निर्देश दिए। हैंडपंपों के रिबोरिंग, साफ-सफाई व्यवस्था और जल-जीवन मिशन के तहत मार्च 2026 से पेयजल आपूर्ति शुरू होने की जानकारी भी साझा की। मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे में ग्राम के 281 लोग पात्र पाए गए हैं, जिन्हें शीघ्र लाभ दिया जाएगा। किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं बच्चों को अन्नप्राशन कराया। विभिन्न विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देकर ग्रामवासियों से अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।