Hindi NewsUttar-pradesh NewsKausambi NewsDistrict-Level Sports and Cultural Program for Disabled Children on International Day of Persons with Disabilities
दिव्यांग बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें अभिभावक : कल्पना

दिव्यांग बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें अभिभावक : कल्पना

संक्षेप:

Kausambi News - विश्व दिव्यांगजन दिवस पर जिलास्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डायट मैदान में हुआ। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि कल्पना सोनकर और प्रतिभा कुशवाहा ने दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहित किया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने पुरस्कार प्राप्त किए।

Wed, 3 Dec 2025 05:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share Share
Follow Us on

विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर दिव्यांग बच्चों के लिए जिलास्तरीय समेकित खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन डायट मैदान में हुआ। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा को पुष्पगुच्छ भेंटकर और बैज अलंकरण कर स्वागत किया गया। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि अभिभावक दिव्यांग बच्चों को ज्यादा से ज्यादा समय दें और इन्हें उपेक्षित न समझें। इन बच्चों में अत्यधिक प्रतिभा होती है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने कहा कि जिले में एक विशेष विद्यालय की मांग सरकार से की जाएगी। उन्होंने दिव्यांग बच्चों के लिए सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. कमलेन्द्र कुमार कुशवाहा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला समन्वयक समेकित शिक्षा अवधेश पांडेय समेत समस्त स्पेशल एजुकेटर फिजियोथैरेपिस्ट उपस्थित रहे। लाडो, रोहित, मीता, नीरज, आदित्य, नितिन और मोनी विजयी कार्यक्रम में मूकबधिर बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में लाडो प्रथम, अंशिका द्वितीय एवं विधि ने तृतीय स्थान हासिल किया। चम्मच-गोली रेस मे रोहित को प्रथम, समर्थ को द्वितीय और अंकित को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। दृष्टि दिव्यांग बच्चों की धागा-मोती प्रतियोगिता में मीता प्रथम, दीपक द्वितीय तथा नीरज को तृतीय स्थान मिला। छूकर पहचानो प्रतियोगिता में नीरज पहले, कोमल दूसरे और जितिन तीसरे स्थान पर रहे। बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की जलेबी दौड़़ प्रतियोगिता में आदित्य प्रथम, कृष्ण द्वितीय तथा प्रतिभा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में नितिन प्रथम, सावन द्वितीय एवं सूर्य राज तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मोनी प्रथम, खुशी द्वितीय व अंकिता को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।