
जीएनवीए को हरा स्टेडियम ए ने जीता फाइनल मुकाबला
Kausambi News - जिला स्टेडियम में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें स्टेडियम ए ने जीएनवीए को फाइनल में 3-1 से हराया। विजेताओं को जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने सम्मानित किया।
जिला स्टेडियम में मंगलवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर जिलास्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। सीडीओ विनोद राम त्रिपाठी ने शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। हॉकी का पहला मुकाबला सनराईजर्स और पं. जगत नारायण के बीच खेला गया। सनराईजर्स टीम मोहिनी व प्रिया ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को 2-1 से जिताया। दूसरा मैच जीएनवीबी व बेसिक एजूकेशन स्पोट् र्स के बीच खेला गया। इसमें बेसिक एजूकेशन स्पोटर्स ने 1-0 से मैच जीत लिया। तीसरा मुकाबला स्टेडियम ए. व जीएनवीए के बीच खेला गया।
जीएनवीए की आयुषी और नैन्सी ने 1-1 गोल करके अपनी टीम को 2-1 से जीताया। चौथा मुकाबला बैजनाथ अम्बिका प्रसाद और स्टेडियम बी. के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम बी. ने बैजनाथ अम्बिका प्रसाद को 4-3 से हरा कर विजय प्राप्त किया। पांचवा मुकाबला स्पोट् र्स स्टेडियम पवैया और सनराईजर्स स्पोटर्स एकेडमी के बीच खेला गया। स्पोट् र्स एकेडमी पवैया ने सनराईजेस स्पोट् र्स एकेडमी को 5-3 से हरा कर मैच जीत लिया। पहला सेमीफाइनल मैच जीएनवीए व स्पोट् र्स स्टेडियम पवैया के बीच खेला गया। जीएनवीए ने स्पोट् र्स एकेडमी पवैया को 1-0 से हराकर मैच जीतकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बेसिक एजूकेशन स्पोट् र्स और स्टेडियम बी. के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ए. ने बेसिक एजूकेशन स्पोट् र्स को 3-1 से हरा कर फाइनल मैच प्रवेश किया। फाइनल मैच स्टेडियम ए और जीएनवीए बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम ए की रन्नू, अनिता और शिवानी ने एक-एक गोल दागकर अपनी टीम को 3-1 से विजेता बनाया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर अजय प्रताप साहू उप क्रीड़ाधिकारी ने बुके व गीता देवी ने बैज अंलकरण कर स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका में हिमांशु पाल, अरविंद कुमार, मनोज कुमार, मो. जावेद, कौशिक पाल, रमन बहादुर सिंह अरविंद मौर्या, मनोज,उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




