डीएम-एसपी ने समाधान दिवस पर मंझनपुर में सुनीं जनशिकायतें
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस शनिवार को मंझनपुर तहसील में आयोजित हुआ। डीएम डॉ. अमित पाल और एसपी सत्यनारायण ने जनशिकायतों को सुना और अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही समाधान किया गया।
जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को मंझनपुर तहसील में हुआ। डीएम डॉ. अमित पाल एवं एसपी सत्यनारायण ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनकर संबंधित अधिकारियों को समय पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस के दौरान आई शिकायातों के निस्तारण को लेकर डीएम ने राजस्व से संबंधित शिकायतों पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पहुंचकर कार्रवाई करने का निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारित करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत लंबित न होने पाए।
विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर संबंधित अधिकारियों को ऑनलाइन आवेदन कराकर पात्रता की स्थिति में लाभान्वित करने के भी निर्देश दिए। आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी प्रदान किया। कुल 48 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसमें से तीन शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इससे तीनों फरियादियों के चेहरे खुशी से खिल गए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम आकाश सिंह, सीओ शिवांक सिंह, डीपीआरओ अनिल कुमार सिंह समेत सभी संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


