जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और दो बीपीएम का वेतन रोका

Newswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
Follow us on Google News
share

मंझनपुर में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने परिवार कल्याण कार्यक्रमों के लिए सख्त निर्देश दिए और जननी सुरक्षा योजना पर ध्यान केंद्रित किया। शिशु मृत्यु के कारणों की जांच की गई और वेतन रोकने के आदेश दिए गए।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी और दो बीपीएम का वेतन रोका

मंझनपुर, संवाददाता कलक्ट्रेट स्थित सम्राट उदयन सभागार में बुधवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। मनमानी पाए जाने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व दो बीपीएम का वेतन रोकने का आदेश दिया।जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सभी प्रभारी चिकित्साधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिया। जननी सुरक्षा योजना के तहत शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने अप्रैल माह में हुई शिशु मृत्यु के कारणों की जानकारी ली और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के आदेश दिए।

फीडिंग कार्य में शिथिलता बरतने पर जिलाधिकारी ने बीपीएम सिराथू एवं सरसवां का वेतन रोकने का निर्देश दे दिया। डीएम डॉ. अमित पाल ने आभा आईडी बनाने और एमसीपी कार्ड पूर्ण रूप से भरने के कार्य में तेजी लाने को कहा। आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने के लिए कार्ययोजना बनाकर शीघ्र प्रगति सुनिश्चित करने की सलाह दी। निष्क्रिय आशाओं को हटाकर उनके स्थान पर नई आशाओं का चयन इस माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा तय किया।। नियमित टीकाकरण में शिथिलता पाए जाने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी का वेतन रोकने के भी निर्देश जारी किए गए।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।