पिछड़ा वर्ग कल्याण व उप कृषि निदेशक को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि
Kausambi News - सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिले के दो विभागों को सी श्रेणी मिली है। डीएम डॉ. अमित पाल ने दो अफसरों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है और स्पष्टीकरण मांगा है। शादी अनुदान योजना और पीएम कुसुम योजना में सी श्रेणी प्राप्त हुई है। डीएम ने फरवरी में रैंकिंग ए श्रेणी में लाने की हिदायत दी है।

सीएम डैश बोर्ड की रैंकिंग में जिले के दो विभागों को सी श्रेणी मिली है। इससे नाराज डीएम डॉ. अमित पाल ने दो अफसरों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। मामले में उन्होंने दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय पोर्टलों के इंटीग्रेशन के माध्यम से विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए रिपोर्ट के आधार पर माह जनवरी की रैंकिंग जारी की गई है। इसके अंतर्गत शादी अनुदान योजना में सी श्रेणी प्राप्त है और प्रोजेक्ट में जिले का रैंक 57 तथा प्रगति प्रतिशत 80 है। जबकि दिसंबर 2025 में रैंकिंग में जिले की रैंक एक तथा प्रगति शत-प्रतिशत रही है।
इसे लेकर पूर्व की समीक्षा बैठकों में सीडीओ द्वारा बार-बार निर्देश दिए गए थे कि प्रतिदिन की प्रगति गूगल शीट पर भरना सुनिश्चित करें। इसी तरह जनवरी की रैंकिंग में पीएम कुसुम योजना में जिला को सी श्रेणी प्राप्त हुई है। प्रोजेक्ट में जिले की रैंक 66 तथा प्रगति प्रतिशत 92.17 है। जबकि दिसंबर 2025 में रैंक एक व प्रगति शत प्रतिशत रही। डीएम ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अश्विनी कुमार व उप कृषि निदेशक सत्येंद्र तिवारी कुमार तिवारी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करते हुए दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण तलब किया है। वहीं फरवरी में रैंकिंग ए श्रेणी में लाने की हिदायत भी दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



